अमेरिका की अफगान-पाक नीति पर भारत से सलाह ली गई थी : हॉलब्रुक
हालब्रुक ने कहा, "हमने भारत सरकार के साथ बहुत गहन मशविरा किया।"
हॉलब्रुक यहां विदेश सचिव शिवशंकर मेनन से मुलाकात करने के बाद अमेरिकी सेना प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब अफगान-पाक नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा था तो उस समय शिवशंकर मेनन ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन व अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स एल.जॉन्स के साथ फोन पर बात की थी।
हॉलब्रुक ने कहा, "वाशिंगटन में किसी भी मामले में और किसी भी स्तर पर भारत के विचारों का स्वागत किया जाएगा।"
हॉलब्रुक व मुलेन ने शिवशंकर मेनन के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन और प्रधानमंत्री के विशेष दूत एस.के.लांबा से भी मुलाकात की और क्षेत्रीय तथा सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की।
मुलेन ने समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा के लिए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुरेश मेहता से अलग से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications