इस वर्ष 3300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन करेगी एनटीपीसी (लीड-1)
एनटीपीसी ने वर्ष 2012 तक 22,430 मेगावाट अतिरिक्त बिजली के उत्पादन की योजना बनाई है।
एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आर. एस. शर्मा ने कंपनी के वार्षिक परिणाम जारी करते हुए कहा, "इस साल हम अपनी क्षमता में करीब 3300 मेगावाट की वृद्धि करेंगे। इसमें से करीब 2000 मेगावाट वर्ष 2008-09 की तरह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होगी।"
इस साल 31 मार्च तक एनटीपीसी की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 30144 मेगावाट हो गई थी।
कंपनी ने वर्ष 2008-09 में शुद्ध मुनाफे में 5.6 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
शर्मा ने कहा कि एनटीपीसी ने वर्ष 2008-09 में 7827.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि वित्त वर्ष 2007-08 में कंपनी को 7414.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की शुद्ध बिक्री 36,946.2 करोड़ से बढ़कर 42,182.4 करोड़ रुपये हो गई।
शर्मा ने कहा कि कंपनी के लाभ में कमी वेतन खर्च 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 1402 करोड़ रुपये हो जाने के कारण हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications