वित्तीय उपायों के बदौलत वाहन उद्योग में मामूली बढ़ोतरी
भारतीय ऑटोमोबाइल विनिर्माण सोसायटी (एसआईएएम) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वाहन निर्माताओं ने पिछले वर्ष के 96,54,435 वाहनों की तुलना में वित्तीय वर्ष 2008-09 में 97,23,391 वाहनों की बिक्री की।
कारों की कुल बिक्री में 1.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2007-08 में 12,03,733 कारों की बिक्री की तुलना में इस वर्ष 12,19,473 कारों की बिक्री हुई है। इस वर्ष 58,35,145 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। पिछले वर्ष की 57,68,342 वाहनों की बिक्री से यह 1.16 प्रतिशत अधिक है।
बहरहाल, एसआईएएम इस वित्तीय वर्ष में ऊंची वृद्धि दर के लिए आशान्वित है।
यात्री वाहनों की बिक्री में 2009-10 में तीन से पांच प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। सोसायटी के अनुसार 2008-09 में 21.7 की गिरावट झेलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में पांच से सात प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
एसआईएएम के महानिदेशक दिलीप चेनॉय ने संवाददाताओं से कहा कि वित्तीय राहत पैकेजों के बाद बैंकों के कर्ज बढ़ाने से छोटे कस्बों और शहरों का योगदान यात्री वाहनों की खरीद में बढ़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications