मुस्लिम देशों से मित्रता की अमेरिकी नीति में सहयोग के लिए स्पेन तैयार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार स्पेन के विदेश मंत्री मेग्युएल एंजेल मार्टिनेज ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका जानता है कि स्पेन के पास मुस्लिम देशों को समझने और प्रभावित करने की योग्यता तथा अनुभव है इसलिए हम इस संबध में काम करने जा रहे हैं।
मार्टिनेज ने ईएफई को बताया कि इस मुद्दे पर ओबामा और स्पेन के प्रधानमंत्री लुइस रोड्रिग्ज जपाट्रो के बीच रविवार को प्राग में हुई बैठक में चर्चा हुई।
स्पेनी मंत्री ने कहा कि ओबामा और जपाट्रो सभी मुद्दों पर सहमत थे और वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं।
सोमवार को दूसरी सिविलाइजेशन फोरम के समारोह में ओबामा की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर मार्टिनेज ने कहा कि स्पेन के प्रयासों से अमेरिका और तुर्की के बीच मेल मिलाप की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि इस्तांबुल में सोमवार को आयोजित सिविलाइजेशन फोरम के सम्मेलन में दुनिया भर के 1,500 से अधिक नेता, मंत्री, व्यापारी, पत्रकार और नागरिक समाज के प्रतिनिधि एकत्र हुए थे। वर्ष 2005 में आरंभ हुए फोरम का उद्देश्य पश्चिमी और इस्लामी देशों के बीच भ्रमों को मिटाना और सांस्कृतिक विभाजन के तनाव को दूर करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications