आडवाणी ने नामांकन भरा, काले धन का मुद्दा उठाया (लीड-1)

नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में आडवाणी ने कहा, "भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल विकास, सुशासन और धर्मनिरपेक्षता के तीन मुद्दों पर राजग आगामी चुनाव लड़ेगा।"

उन्होंने कहा कि सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि स्विस बैंकों में किन-किन भारतीयों के पैसे जमा हैं। उन्होंने कहा, "काले धन के मुद्दे पर मैंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था और उनका जवाब भी सकारात्मक ही था।"

आडवाणी ने कहा, "हमारे देश का पैसा विदेश के बैंकों में क्यों जमा रहना चाहिए। हम यदि सत्ता में आए तो इस धन को वापस लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। यदि ऐसा करने में हम सफल हो गए तो इससे हम विकास की कई परियोजनाएं पूरा कर सकते हैं।"

इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम रुपाला भी उनके साथ थे।

उल्लेखनीय है कि आडवाणी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया है। आडवाणी पांचवीं बार गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 1991, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनावों में वह भारी मतों से यहां से जीत हासिल कर चुके हैं।

गांधीनगर संसदीय सीट पर आडवाणी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश पटेल से है। प्रख्यात नृत्यांगना मल्लिका साराभाई भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार यहां से चुनाव मैदान में हैं।

आडवाणी के नामांकन दाखिल करने के मद्देनगर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे और गांधीनगर जिलाधिकारी कार्यालय को किले में तब्दील कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+