अमर ने लिया यू-टर्न, कहा मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे मुलायम का साथ

अमर सिंह ने मंगलवार को कहा था, "आजम खान मुझे काफी भला बुरा कह रहे हैं। मैं चुपचाप उनकी बात सहन कर रहा था लेकिन अमर सिंह के भी सहने की एक सीमा है। मेरी सहनशक्ति अब खत्म हो गई है। अगर पार्टी में इसी तरह चलता रहा तो मुझे विचार करना पड़ सकता है।"

इस वाक्ये के 12 घंटे के भीतर ही अमर सिंह ने यू टर्न लेते हुए देर रात कहा कि वह मुलायम सिंह के लिए आजम खान के सौ जूते भी बर्दाश्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की खातिर वे सब कुछ सहने को तैयार हैं।

उन्होंने पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह मर सकते हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव और सपा को नहीं छोड़ सकते।

उल्लेखनीय है कि मुलायम द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता कल्याण सिंह से हाथ मिला लेने के बाद आजम लगातार मुलायम से नाराज चल रहे हैं और मुलायम उन्हें लगातार संघर्ष के दिनों का साथी बताकर मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में सपा सुप्रीमो ने रामपुर जाकर आजम खान से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि मुलायम द्वारा आजम को दिये जा रहे महत्व से अमर सिंह आहत हैं। अमर सिंह के मुताबिक आजम खान पार्टी और पार्टी के फैसलों से बड़े हो गए हैं।

अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि रामपुर से सपा उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ आजम गलत बयानी कर रहे हैं और मुलायम सिंह यादव ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। इससे यही लगता है कि मुलायम सिंह आजम खां से डरते हैं या फिर उनकी शह पर आजम खां उलटी-सीधी बयानबाजी कर रहे हैं।

बहरहाल, चर्चा है कि अमर सिंह आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के लिए सक्रियता से प्रचार नहीं करेंगे। इस बारे में पूछे जाने पर अमर ने कहा कि उनके दोनों गुर्दे खराब हैं और डाक्टर ने उन्हें कुछ समय तक आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वे संभवत कुछ सीटों पर प्रचार के लिए नहीं जाएंगे लेकिन इसका ये मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि वे नाराज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+