नेशनल कांफ्रेंस ने लद्दाख सीट पर कांग्रेस का दावा स्वीकारा

नेशनल कांफ्रेंस के सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कांग्रेस हाई कमान से नई दिल्ली में मुलाकात की, जहां लद्दाख संसदीय क्षेत्र का मुद्दा सुलझा लिया गया।

दोनों दलों की समन्वय समिति की पिछले सप्ताह हुई बैठक में इस सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के दावे के कारण गतिरोध पैदा हो गया था। नेशनल कांफ्रेंस का तर्क था कि लद्दाख संसदीय क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों में से पिछले नवंबर-दिसम्बर में हुए चुनाव में उसने कारगिल और जांस्कर पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को केवल एक सीट पर विजय मिली है। उसके उम्मीदवार नवांग रिगजिन लेह से फिर निर्वाचित हुए हैं।

अब नेशनल कांफ्रेंस कश्मीर घाटी की श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग संसदीय सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस ने पहले ही जम्मू से मदन लाल शर्मा और उधमपुर से चौधरी लाल सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

राज्य में छह संसदीय सीटें हैं और कांग्रेस तथा नेशनल कांफ्रेंस तीन-तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी।

राज्य में पांच चरणों में 16, 23 और 30 अप्रैल तथा 7 एवं 13 मई को मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+