संसद में हसीना, जिया में आरोप-प्रत्यारोप

ढाका, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विपक्षी नेता खालिदा जिया पर 'समस्याएं पैदा करने' का आरोप लगाया है जिसके कारण बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर)का विद्रोह भड़का जबकि खालिदा का कहना है विद्रोह को रोकने में नाकाम हसीना को इस्तीफा देना चाहिए।

खालिदा ने हसीना से रक्षा मंत्री के तौर पर बीडीआर के विद्रोह का अनुमान लगा पाने और फिर इसे रोक पाने में विफलता के लिए इस्तीफा देने की मांग की। विद्रोह में सेना के 55 अधिकारियों सहित 80 लोग मारे गए थे।

काफी लंबे अंतराल के बाद संसद पहुंची खालिदा ने चेतावनी देते हुए कहा,"हमें कड़े निर्णय लेने के लिए बाध्य न करें।"

जहां हसीना एक घंटे तक बोलीं वहीं, खुद पर लगे आरोपों का जवाब देने और हसीना पर आरोप लगाने में खालिदा ने डेढ़ घंटे का समय लिया। परंतु बुधवार को आई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों ने एक दूसरे के भाषण के दौरान बाधा नहीं पहुंचाई।

प्रधानमंत्री ने खालिदा से पूछा कि पिलखाना में विद्रोह भड़कने के तुरंत बाद वह काले शीशे वाली कार में बैठकर वहां क्या करने गईं थीं?

विद्रोह से सही ढंग से नहीं निपटने का आरोप खरिज करते हुए हसीना ने कहा कि शायद खालिदा विद्रोह के गृहयुद्ध में ना बदल पाने और सरकार को उखाड़ फेंकने में नाकाम होने से नाखुश हैं।

हसीना ने आरोप लगाया कि खालिदा और उनके इस्लामी सहयोगी पिछले वर्ष दिसम्बर में हुए आम चुनाव में 300 सदस्यीय संसद में केवल 32 स्थान पाने से हताश हैं।

हसीना ने विपक्षी दलों को अगले चुनाव तक इंतजार करने और सरकार के साथ सहयोग करने को कहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+