इराक में विस्फोट, 42 की मौत

इससे पहले सदर शहर में हुए धमाके में कम से कम 12 लोग मारे गए और 37 घायल हुए । इसके तुरंत बाद पूर्वी बगदाद में कार में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पश्चिमी बगदाद में एक के बाद एक विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए। इसके अलावा दो अन्य धमाकों में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
गृह मंत्रालय के काफिले पर निशाना
इस बीच शहर के पूर्वी इलाके में गृह मंत्रालय के अधिकारियों के काफिले को निशाना बनाकर एक विस्फोट किया गया, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सुरक्षा गार्ड और एक स्थानीय नागरिक है, जो विस्फोट के समय सड़क किनारे खड़ा था।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल जब्बार साद ने बताया कि इस विस्फोट में आसपास की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और कुछ बच्चे भी घायल हुए हैं। इसके कुछ घंटे बाद दक्षिणी बगदाद के उम अल मालिफ में दो विस्फोट हुए जिनमें 12 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications