सत्यम घोटाले में चार्जशीट दाख़िल

सत्यम घोटाले में चार्जशीट दाख़िल

इसमें राजू भाइयों- बी रामलिंगा राजू, रामा राजू और सूर्यनारायण राजू को अभियुक्त बनाया गया है.

इनके अलावा कंपनी के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वी श्रीनिवास और आडिट फर्म प्राइस वाटरहाउस कूपर्स के दो अधिकारियों को भी अभियुक्त बनाया गया है.

विशेष अदालत में मंगलवार को दाखिल आरोप पत्र में अभियुक्तों के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी कई धाराएं लगाई गईं हैं.

अपने आरोपों के समर्थन में सीबीआई ने बैंक लेन-देन के मूल दस्तावेज़ और 432 गवाहों के बयान समेत 65 हज़ार पेज के अन्य दस्तावेज़ भी अदालत को सौंपे हैं.

सत्यम के संस्थापक रामलिंगा राजू पर लगभग आठ हज़ार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है.

घोटाले की जांच कर रही सीबीआई का मानना है कि राजू ने लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है.

उल्लेखनीय है कि रामलिंगा राजू और उनके भाई रामा राजू को 9 जनवरी को गिरफ़्तार किया गया था.

सत्यम के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वी श्रीनिवास को अगले दिन 10 जनवरी को गिरफ़्तार किया था.

इसके कुछ दिन बाद प्राइस वाटरहाउसकूपर्स के दो ऑडिटर्स को भी हिरासत में ले लिया गया था.

इस घोटाले के सामने आने के बाद सरकार ने सत्यम के बोर्ड को भंग कर दिया था और नए निदेशक मंडल का गठन कर दिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+