Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जरनैल सिंह पर कोई केस नहीं

P Chidambaram
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहम मंत्री पर प्रेसवार्ता के दौरान जूता फेंकने वाले दैनिक जागरण के पत्रकार जरनैल सिंह के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। दिल्‍ली की तुगलक रोड पुलिस ने जरनैल सिंह को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हालांकि इस घटना के तुरंत बाद गृहमंत्री ने स्‍वयं कहा था कि सिंह ने यह काम आवेश में आकर किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने से नाराज एक पत्रकार ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम पर जूता फेंक कर विरोध करने वाले पत्रकार को पुलिस ने छोड़ दिया है।

टाइटलर को क्‍लीन चिट मिलने पर गुस्‍सा

कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार दोपहर आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घटना हुई। पत्रकार जरनैल सिंह ने दरअसल चिदम्बरम से जानना चाहा था कि किन हालातों में सीबीआई ने टाइटलर को क्लीन चिट दी।

प्रेसवार्ता में चिदम्बरम ने जरनैल सिंह के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ना तो गृह मंत्रालय और ना ही किसी अन्य मंत्रालय ने सीबीआई पर दबाव डाला था। सीबीआई ने अदालत को सिर्फ रिपोर्ट दी है। यह अदालत पर निर्भर करता है कि वह सीबीआई की रिपोर्ट को स्वीकार करे या खारिज करे।

इस सवाल पर चिदम्बरम और सिंह के बीच थोड़ी बहस भी हुई। चिदम्बरम ने सिंह से आग्रह किया वे बहस न करे जबकि सिंह उनसे अगला सवाल पूछे जा रहे थे। इसी बीच अचानक सिंह ने जूता निकाल चिदम्बरम पर फेंका डाला जो उनसे कुछ दूरी पर गिरा।

मेरा तरीका गलत हो सकता है, मुद्दा नहीं

इस घटना से विचलित हुए बगैर मंत्री ने कहा, "कृपया इन्हें आराम से बाहर ले जाइए।" इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता फौरन जरनैल सिंह को कमरे से बाहर ले गए। बाद में जरनैल सिंह को पुलिस थाने ले जाया गया जहां उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मेरा तरीका गलत हो सकता है लेकिन मेरा मुद्दा सही था।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वे इस घटना के लिए माफी मांगेगे, इसके जवाब में सिंह ने कहा, "माफी किस बात की। मैंने जो मुद्दा उठाया था वह सही था।" बाद में पुलिस ने करीब आधे घंटे तक पूछताछ के बाद जरनैल सिंह को छोड़ दिया। तुगलक रोड पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर उनके खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+