पति ने पत्नी की नाक काटी

पुलिस के अनुसार जलनार ममदानी ने अपनी पत्नी असिया ममदानी की नाक एक धारदार चाकू से उड़ा दी। जलनार ने असिया पर पर पुरुष के साथ अंतरंग संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया था।
घटना के बाद जलनार अपने दो बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया। पीड़िता को काशमोर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसे शकूर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहां उसके नाक का आपरेशन किया गया। असिया ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications