गूगल इंडिया की चुनावी वेबसाइट लॉन्च

यह साइट हिंदी और अंगेजी दो भाषाओं में उपलब्ध है। इसे प्रमुख गैरसरकारी संगठनों के एक समूह के साथ मिल कर लांच किया गया है।
कई कंपनियों से किया साझा
गूगल इंडिया द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मतदाता इस साइट से चुनाव संबंधी ताजा खबरें, ब्लॉग्स, वीडियो और उद्धरणों को देख, पढ़ सकते हैं।
इस काम में गूगल इंडिया को सहयोग देने वालों में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स, इंडिकस एनालिटिक्स, जनाग्रह सेंटर फॉर सिटिजनशिप एंड डेमोक्रेसी, लिबर्टी इंस्टीट्यूट तथा पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च जैसे गैरसरकारी संगठन शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications