वरुण मामला भाजपा का चुनावी मुद्दा

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को वरुण से मिलने के बाद कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत एटा जेल में बंद युवा नेता वरुण गांधी को प्रताड़ित किए जाने के मामले को पार्टी इस लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी।
मानसिक रूप से मजबूत वरुण
वरुण से मलाकात के बाद एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ ने कहा कि वरुण का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, लेकिन मानसिक तौर पर वे बेहद मजबूत हैं। राज्य सरकार को कड़ा जवाब देने के लिए हमारे लिए यही काफी है। उन्होंने कहा कि जेल में वरुण के साथ अपराधियों से भी बुरा बर्ताव हो रहा है। इस मामले पर राजनाथ ने केंद्र सरकार पर भी उंगली उठाई।


Click it and Unblock the Notifications