अमर सिंह की सपा छोड़ने की धमकी

Amar Singh
नई दिल्‍ली। पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अमर सिंह और वरिष्‍ठ नेता आजम खां के बीच चल रहे मतभेद मंगलवार को एक बार फिर उभर आये। मामला इतना गर्म हो गया कि अमर सिंह ने सपा छोड़ने तक की धमकी दे डाली।

लोकसभा चुनाव सिर पर खड़े हैं और ऐसे में सपा में बगावत के स्वर पार्टी के लिए मुसीबत बन सकते हैं। लेकिन क्‍या कहें बगावत की आग स्‍वयं पार्टी महासचिव अमर सिंह ने भड़काई है। आजम खान के आरोपों और पार्टी में अपनी उपेक्षा से आहत अमर सिंह ने खुलेआम बयान दिया कि वह पार्टी को छोड़ सकते हैं।

अमर सिंह ने मुलायम पर लगाया आरोप

अमर सिंह ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आजम खां के पार्टी विरोधी बयानों को नजरंदाज़ करने और उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे लग रहा है कि अमर सिंह के बिना समाजवादी पार्टी चल सकती है, लेकिन आजम खां के बिना नहीं।'

उल्‍लेखनीय है कि आजम खां कई दिनों से पार्टी के आला कमान से नाराज चल रहे हैं। आजम की नाराजगी का कारण अमर सिंह और जयाप्रदा को माना जा रहा था। पिछले दिनों पार्टी में हुए मतभेदों के बाद आजम खां ने अमर सिंह समेत पार्टी के आलाकमान के खिलाफ कई बयान दिये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+