असम में कड़ी चौकसी, विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 10 हुई
पुलिस ने बताया कि यहां हुए विस्फोट में घायल एक महिला और धेकीजुली विस्फोट में घायल एक युवक ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आईएएनएस से कहा कि आतंकवादियों के किसी और हमले को नाकाम करने के लिए राज्य में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। राज्य में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती कर दी गई है।
सुरक्षा बलों ने विस्फोटों के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए भारी अभियान चलाया है। सरकार ने सोमवार को हुए चार विस्फोटों और दो ग्रेनेड हमलों के लिए यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) को जिम्मेदार ठहराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा,"हमलों के पीछे उल्फा का हाथ है और मैं कहना चाहता हूं कि निर्दोष नागरिकों की हत्या से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। हम सभी को इस प्रकार के बर्बर आतंकवादी हमलों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। मैंने सुरक्षा एजेंसियों को हमलावरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications