पाकिस्तान में आतंकवादियों के बारे में कोई शुबहा नहीं: अमेरिका

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तानी तालिबानियों द्वारा एक हफ्ते में दो हमले करने की कथित धमकी के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने सोमवार को कहा, "हमें इस बारे में कोई शुबहा नहीं है"

वुड ने कहा, " तालिबान, अल कायदा और अन्य आतंकवादी संगठन अपनी कार्रवाइयां जारी रखेंगे। उन्हें कौन रोक सकता है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तानी सरकार निश्चित तौर पर आतंकवादियों की ओर से खुद के लिए पेश की जा रही चुनौती को बखूबी समझती है। हम अपने कर्मियों और लोगों की हिफाजत के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।"

वुड ने कहा, "लेकिन यह किसी से छुपा नहीं है कि आतंकवादी हमें और हमारे सहयोगियों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। जरूरत इस बात की है कि हम आतंकवाद से निपटने में एकीकृत रणनीति अपनाएं।"

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रूक क्षेत्र में हैं और अपने देश की नई रणनीति लागू करने पर विचार विमर्श का दौर जारी रखे हुए हैं।

वुड ने कहा, "हम इस मसले पर काम करते रहेंगे क्योंकि यह जल्द निपटने वाला नहीं है। हम आतंकवाद से निपटने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+