अमेरिकी रक्षा संबंधी प्राथमिकताओं में बदलाव (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गेट्स ने कहा कि ये निर्णय इराक और अफगानिस्तान के खिलाफ लड़ाई से सीखे गए सबक के बाद लिए गए हैं।

उन्होंने वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2010 के बजट की रूपरेखा वास्तव में हमें सुधार का एक अवसर देती है। इसमें आतंकवाद से निपटने के लिए बने कोष की राशि में 50 करोड़ डॉलर का इजाफा करने का फैसला किया गया है। इसके अतिरिक्त चालकरहित विमानों के बेड़े का आकार भी दोगुना करने का प्रस्ताव है।

गेट्स ने कहा, "वश्विक साझीदारी बढ़ाने के लिए हम इस कोष में 50 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसके तहत विदेशी सैनिकों को आतंकवाद से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।"

गेट्स ने 2011 तक एफ-22 विमानों का निर्माण बंद करने और 23 प्रेसिडेंशियल विमानों के प्रस्तावित बेड़े का निर्माण कार्यक्रम रोकने की बात भी कही।

गेट्स ने वित्त वर्ष 2011 तक प्रीडेटर और रीपर श्रेणी के 50 चालकरहित विमानों की मांग भी की। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 62 फीसदी ज्यादा है।

उल्लेखनीय है कि इन विमानों का पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए जमकर इस्तेमाल किया जाता है।

गेट्स ने कहा कि अमेरिकी मिसाइल डिफेंस प्रोग्राम में 1.4 अरब डॉलर की कटौती की जा रही है।

बजट की यह रूपरेखा अब राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास भेजी जाएगी जो इसे अमेरिकी कांग्रेस को भेजेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+