सीबीआई ने सत्यम घोटाला मामले में आरोप पत्र दाखिल किया (लीड-2)
उप महानिरीक्षण लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में सीबीआई की एक टीम ने मामलों की सुनवाई के लिए बने विशेष न्यायालय में नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
कुल 2,315 पन्नों के इस आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा है कि कंपनी के संस्थापक बी. रामालिंगा राजू, उनके भाई और प्रबंध निदेशक बी. रामाराजू मुख्यरूप से इस घोटाले के लिए जिम्मेदार हैं। जबकि रविवार को गिरफ्तार तीन लोगों समेत सात अन्य लोगों ने उनकी सहायता की।
सीबीआई आरोप पत्र और 64,500 पन्नों के अन्य दस्तावेजों को एक मिनी ट्रक में लादकर 14वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस. सैमुअल विक्टर इम्मानुअल की अदालत में लाई हुई थी।
दस्तावेजों, सीडी और अन्य रिकार्डो को 25 बक्सों में भरकर लाया गया था।
सीबीआई द्वारा पेश दस्तावेज, सीडी और अन्य रिकार्ड 25 बक्सों में भरकर लाए गए। आरोप पत्र में करीब 500 प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज हैं।
नारायण ने बाद में कहा, "हमने राजू बंधुओं, उनके परिवार के सदस्यों और 432 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं।"
आरोप पत्र में कहा गया है कि इस घोटाले के मुख्य षड्यंत्र कर्ता राजू बंधु हैं।
न्यायालय ने सीबीआई को राजू बंधुओं और कंपनी के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी वदलामणि श्रीनिवास के हस्ताक्षरों के नमूनों लेने की अनुमति भी दे रखी है।
उल्लेखनीय है कि राजू ने गत सात जनवरी को सत्यम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए स्वीकार किया था कि उन्होंने कंपनी के खाते में हेराफेरी की और कुछ वर्षो से लाभ संबंधी गलत आंकड़े पेश करते रहे।
राजू बंधुओं को गत नौ जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications