केंद्र को भरोसे में लिए बगैर वरुण पर लगाया गया रासुका : दिग्विजय
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) वरुण गांधी को मुद्दा बनाने में लगी हुई है। एक तरफ बसपा सरकार ने संघीय व्यवस्था का पालन नहीं किया और अब वह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में है। जब सिंह से पूछा गया कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र से राय लेती तो उसका क्या रुख होता और वरुण पर रासुका लगाने पर उनकी क्या राय है? तो उन्होंने इसका जवाब देने से ही इंकार कर दिया।
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों पर हुए हमले के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1984 के सिख दंगों के लिए राजीव गांधी पहले ही माफी मांग चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उसकी तो आदत ही हो गई है, संघीय एजेंसियों को कटघरे में खड़ा करने की।
मध्य प्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल का नामांकन निरस्त होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच आवश्यक है। ऐसा होने पर ही हकीकत सामने आ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications