तरीका गलत था लेकिन 25 वर्षो तक सिखों को न्याय नहीं मिला : जरनैल (लीड-1)
जरनैल सिंह ने तुगलक रोड थाने से आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "चिदम्बरम ने अपने पिछले संवाददाता सम्मेलन में टाइटलर को क्लीन चीट दिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की थी। इसलिए मैं उनसे (चिदम्बरम) बस यह पूछना चाहता था कि वह कैसे खुश हो सकते हैं जबकि पूरा का पूरा सिख समुदाय गुस्से में हैं।"
उन्होंने कहा, "ऐसा करने के पीछे उनका कोई हीरो बनने का इरादा नहीं था। मैं उनसे (चिदम्बरम) से बस यह पूछना चाहता था कि वह कैसे खुश हो सकते हैं जबकि पूरा का पूरा सिख समुदाय गुस्से में हैं। वह जवाब देने को तैयार नहीं थे।"
उन्होंने कहा, "मैं उनसे यही पूछना चाह रहा था कि ऐसे कैसे न्याय किया जा सकता है लेकिन वह मेरे सवालों का जवाब देने को तैयार नहीं थे।"
उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ विरोध कर रहा था। मैंने जो किया उसका मुझे खेद है लेकिन सिखों को पिछले 25 वर्षो में न्याय नहीं मिल सका है, जो मुझे स्वीकार नहीं है।"
सिंह ने कहा, "टाइटलर को क्लीन चिट दिया जाना बिल्कुल गलत है। कांग्रेस यह क्या कर रही है। लोग गुजरात की बात करते हैं लेकिन दिल्ली की सड़कों पर जो 3000 लोग मारे गए थे उनके परिजनों को पिछले 25 वर्षो में न्याय नहीं मिला है। यह एक षड्यंत्र है।"
उल्लेखनीय है कि जरनैल सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पी. चिदम्बरम पर जूता फेंक कर सनसनी फैला दी थी। बाद में बगैर कोई मुकदमा दर्ज किए उन्हें रिहा कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications