जूता फेंकने वाले पत्रकार को लोकसभा टिकट का प्रस्ताव

कट्टरपंथी नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले अकाली दल (अमृतसर) ने पत्रकार जरनैल सिंह को लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी का टिकट देने का प्रस्ताव दिया है।

मान ने सिंह को अमृतसर सीट से टिकट देने का प्रस्ताव दिया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को मैदान में उतारा है।

मान ने कहा, "जरनैल ने बहादुरी का एक बड़ा काम किया है। सिखों के साथ हुए अन्याय को रेखांकित करने के लिए सिंह ने जो काम किया, उस पर हम सभी सिखों को गर्व है।"

उधर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने जरनैल सिंह की नौकरी जाने की स्थिति में अपने यहां नौकरी देने का प्रस्ताव दिया है।

ज्ञात हो कि जरनैल सिंह के नियोक्ता ने एक बयान में पहले ही कह दिया है कि सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एसजीपीसी ने जरनैल सिंह और उनके परिवार की देख भाल की जिम्मेदारी लेने का भी प्रस्ताव दिया है।

अकाली दल की दिल्ली इकाई जूता फेंकने के लिए सिंह को पहले ही दो लाख रुपये ईनाम स्वरूप देने की घोषणा कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+