रेल मंत्री होता तो लालू के सीने पर रेल चलवा देता : राम विलास वेदांती
वेदांती ने कहा कि लालू यादव ने जिस तरह से पार्टी के युवा नेता वरुण को लेकर बयान दिया है उसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। वेदांती ने कहा कि पीलीभीत से पार्टी के प्रत्याशी वरुण गांधी पर राज्य सरकार ने गलत ढंग से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है।
मायावती सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जेल के अंदर वरुण के शरीर में संक्रमण हो गया है, लेकिन सरकार उनका इलाज नहीं होने दे रही है। सरकार नहीं चाहती है कि वरुण स्वस्थ होकर जेल से बाहर आएं।
पुलिस के मुताबिक राम विलास वेदांती और वरुण की मां मेनका गांधी ने एटा जेल में करीब 45 मिनट तक वरुण से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि लालू ने सोमवार को किशनगंज में एक चुनावी सभा में कहा था, "यदि मैं गृह मंत्री होता तो मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले वरुण गांधी को रोलर के नीचे कुचलवा देता, चाहे इसके लिए जो होता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications