मध्य प्रदेश में 29 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त
प्रदेश की 29 संसदीय सीटों में से 13 के लिए पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। इन क्षेत्रों में छह अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हो गया। इस जांच परख में 29 उम्मीदवारों के नामांकनों में कमियां पाई गई जिसके चलते उन्हें निरस्त कर दिया गया।
सीधी और शहडोल संसदीय क्षेत्र को छोड़कर खजुराहो व रीवा से एक-एक, बालाघाट, भोपाल व बैतूल से दो-दो, सतना, मंडला व विदिशा से तीन-तीन, जबलपुर, छिन्दवाडा व होशंगाबाद से चार-चार उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए गए हैं।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक जिन 13 संसदीय क्षेत्रों में मतदान प्रथम चरण में 23 अप्रैल को होना है उनमें छिन्दवाड़ा ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां से 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसके अलावा बालाघाट से 27, सतना से 26, भोपाल से 24, बैतूल से 19, खजुराहो से 17, रीवा व मंडला से 16-16, जबलपुर से 14, सीधी व होशंगाबाद से 11-11 तथा शहडोल व विदिशा से नौ-नौ उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications