लालू हताशा में इस तरह के बयान दे रहे हैं : नीतीश
पटना में पत्रकारों से चर्चा में नीतीश ने कहा, "मैंने लालू का उक्त भाषण सुना नहीं है, परंतु जो अखबारों में मैंने पढ़ा है उसके अनुसार मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि ऐसा व्यक्तव्य किसी को नहीं देना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलत बयानबाजी की है तो कानून अपना काम कर रही है उस पर 'रोलर' चलाने की बात कहना उचित नहीं है और न ही कानून ऐसा करने की इजाजत देता है।
उन्होंने कहा कि राजद के नेता पार्टी के खिसकते जनाधार के कारण हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने राजद नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बिहार में शांति अच्छी नहीं लग रही है, इसलिए वे भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को लालू प्रसाद ने भाजपा नेता वरूण गांधी के खिलाफ किशनगंज में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर जिला प्रशसन ने मंगलवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और बाद में उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications