इंडिया शाइनिंग के लिए जनता ने सिखाया था भाजपा को सबक : राहुल (लीड-1)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इंडिया शाइनिंग का नारा दिया था। देश तो नहीं चमक रहा था लेकिन उसके नेता जरूर चमक रहे थे। उस चुनाव में भाजपा को हरकार आप लोगों ने अच्छा सबक सिखाया था।"

उन्होंने कहा, "गरीबों, दलितों व आदिवासियों के कल्याण के लिए देश को फिर से संप्रग सरकार की जरूरत है।"

राहुल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के शासनकाल में देश में आतंकवाद अपने चरम पर था। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब जनता से जुड़े मुद्दे न उठाकर इस चुनाव में आतंकवाद का मुद्दा उठा रही है।

पूर्ववर्ती राजग सरकार द्वारा कंधार अपहरण कांड के दौरान छोड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, "यह सबको पता है कि राजग सरकार के एक मंत्री आतंकवादियों को छोड़ने कंधार गए थे।"

उन्होंने कहा, "वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने गरीबों के कल्याण के लिए वोट मांगा था और अपने पांच वर्ष के शासन में संप्रग ने गरीबों के हित में कई योजनाएं आरंभ की, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना भी शामिल है।"

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए और वनाधिकार विधेयक पारित कराया।

उधर, उड़ीसा के राऊरकेला में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर गरीबों, दलितों व आदिवासियों के हितों को अनदेखी करने का आरोप लगाया और उनकी कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा, "उड़ीसा सरकार को आपकी चिंता नहीं है। वह आपका जमीन छीन रही है। देश का विकास तभी संभव है जब गरीबों, दलितों और आदिवासियों का विकास होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+