आतंकवाद से लड़ाई में अमेरिका-पाकिस्तान का हित समान : हॉलब्रुक

इस्लामाबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने मंगलवार कहा कि अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाके में अल कायदा और तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में दोनों देशों का बराबर हित है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में हॉलब्रुक ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के सामने समान रणनीतिक खतरा, समान शत्रु ,समान चुनौती और एक समान लक्ष्य है।

कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों के हित जुड़े हैं लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के मामले में दोनों में अविश्वास है।

वह पाकिस्तानी क्षेत्राधिकार के भीतर अमेरिकी चालक रहित विमानों के हमलों का उल्लेख कर रहे थे। इसके कारण पाकिस्तानी जनता अमेरिका और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हो गई है।

कुरैशी ने कहा,"हम केवल तभी एक साथ काम कर सकते हैं जब एक दूसरे का सम्मान करें और एक दूसरे पर विश्वास करें। कोई और रास्ता नहीं है। इसके अलावा और कुछ काम नहीं करेगा।"

बहरहाल कुरैशी ने कहा कि इसके पहले दोनों पक्षों में स्पष्ट और खरी चर्चा हुई।

काबुल में दो दिनों के प्रवास के बाद अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष माइक मुल्लेन के साथ हॉलब्रुक सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+