आतंकवादियों की शरणस्थली बन गया है पाकिस्तान : स्ट्रेटफोर
वाशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान को अफगानिस्तान में सक्रिय अफगान और अल कायदा आतंकवादियों के फलने-फूलने की जगह करार देते हुए अमेरिका की एक प्रमुख संस्था ने कहा है कि ओबामा प्रशासन को अपनी नई अफगान नीति में पाकिस्तान को शामिल करना होगा, हालांकि इसके सफल होने के कोई गारंटी नहीं है।
अमेरिकी संस्था स्ट्रेटफोर के मुताबिक सफलता की उम्मीद बहुत कम होने के बावजूद अफगान तालिबान से बातचीत करने की अपनी रणनीति में पाकिस्तान को शामिल करना अमेरिका के लिए सिरदर्द और आवश्यकता दोनों ही है। संस्था ने यह बयान ऐसे समय में जारी किया है जब अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारी इस समय भारतीय उपमहाद्वीप के दौरे पर हैं।
संस्था ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान में सक्रिय अफगान और अल कायदा आतंकवादियों के फलने फूलने की जगह बन चुका है लेकिन साथ ही उसी के रास्ते अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सुरक्षा कर्मियों की रसद जाती है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रूक और ज्वांइट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख माइक मुल्लेन मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे दोनों अफगानिस्तान और पाकिस्तान का दौरा करके यहां आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications