जूते फेंकने वाले पत्रकार को सम्मानित करेगा शिरोमणी अकाली दल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने से नाराज सिंह ने मंगलवार को राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में चिदंबरम पर जूता फेंककर सनसनी फैला दी थी।

शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव अवतार सिंह हित ने आईएएनएस से कहा, "यह निर्णय हमने जूता फेंकने के कारण नहीं लिया है बल्कि यह हमारी पीड़ा को दर्शाता है। भगत सिंह ने भी विधानसभा में बम फेंका था। पत्रकार के साहस और बहादुरी भरे कदम के लिए हम उसे दो लाख रुपये देने की घोषणा करते हैं।"

शिरोमणी अकाल दल की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने भी जरनैल सिंह के कदम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "हम सिंह का समर्थन करते हैं। उन्होंने जो कुछ किया वह देश भर के सिखों की भावना को दर्शाता है।"

संवाददाता सम्मेलन में जरनैल सिंह ने चिदम्बरम से जानना चाहा था कि किन हालातों में सीबीआई ने टाइटलर को क्लीन चिट दी।

चिदम्बरम ने जरनैल सिंह के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "ना तो गृह मंत्रालय और ना ही किसी अन्य मंत्रालय ने सीबीआई पर दबाव डाला था। सीबीआई ने सिर्फ रिपोर्ट दी थी। यह अदालत पर निर्भर करता है कि वह सीबीआई की रिपोर्ट को स्वीकार करे या खारिज करे।"

इस सवाल पर चिदम्बरम और सिंह के बीच थोड़ी बहस भी हुई। चिदम्बरम ने सिंह से आग्रह किया वे बहस न करे जबकि सिंह उनसे अगला सवाल पूछे जा रहे थे। इसी बीच अचानक सिंह ने जूता निकाल चिदम्बरम पर फेंका डाला जो उनसे कुछ दूरी पर गिरा।

इस घटना से विचलित हुए बगैर मंत्री ने कहा, "कृपया इन्हें आराम से बाहर ले जाइए।" इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता फौरन जरनैल सिंह को कमरे से बाहर ले गए।

बाद में जरनैल सिंह को पुलिस थाने ले जाया गया जहां उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मेरा तरीका गलत हो सकता है लेकिन मेरा मुद्दा सही था।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वे इस घटना के लिए माफी मांगेगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "माफी किस बात की। मैंने जो मुद्दा उठाया था वह सही था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+