चिदम्बरम पर जूते फेंकने की घटना की भाजपा ने निंदा की

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम पर एक पत्रकार द्वारा जूता फेंकने की घटना की निंदा की है। पार्टी ने साथ ही कांग्रेस को सलाह भी दी है कि वह लोकसभा चुनाव में 1984 के सिख विरोधी दंगों के कथित आरोपियों जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को उम्मीदवार न बनाए।

भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "ऐसी कोई घटना जो अमर्यादित हो और ऐसी कोई भाषा जो देश के बुनियादी लोकाचारों के खिलाफ है, भाजपा उसकी निंदा करती है। आज जो कुछ भी हुआ कांग्रेस को उससे सबक लेनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "देश के सिख व पंजाबी समुदाय के साथ जो व्यवहार हुआ है उससे उनमें नाराजगी है। टाइटलर को क्लीन चिट देने के मामले में कांग्रेस ने जिस प्रकार से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल किया है, उससे लोगों का गुस्सा और बढ़ा है।"

उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि सिख विरोधी दंगों के कथित आरोपियों टाइटलर और सज्जन की उम्मीदवारी वह तत्काल रद्द करे। दोनों नेता कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार हैं।

सिंह ने कहा, "भाजपा उक्त घटना की निंदा करती है न कि पत्रकार की भावना की। लोकतंत्र में मुद्दों को उठाने की अनुमति है। विचारों में अंतर जरूर हो सकता है लेकिन जो घटना हुई है उसका स्वागत नहीं किया जा सकता।"

उल्लेखनीय है कि जरनैल सिंह नामक एक सिख पत्रकार ने कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पी. चिदम्बरम पर जूता फेंक कर सनसनी फैला दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+