अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है पाकिस्तान लेकिन झुकेगा नहीं : जरदारी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक जरदारी ने यह बात मंगलवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तानके लिए नियुक्त विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड होलब्रुक और अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख एडमिरल माइक मुल्लेन से एक मुलाकात के दौरान कही।

वक्तव्य में कहा गया, "राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार आतंकवादियों के किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगी।"

बातचीत के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नई अफगानिस्तान नीति, और क्षेत्र में बढ़ते आतंकवाद और चरमपंथ जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मुलेन और होलब्रुक मंगलवार को भारत रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ भी बातचीत करेंगे।

तालिबान द्वारा पाकिस्तान में हर सप्ताह दो हमले किए जाने की धमकी के बाद गिलानी ने सोमवार को चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पुलिस प्रमुखों की बैठक बुलाई थी ताकि देश में बढ़ते आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए नई नीति तैयार की जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+