चिदंबरम ने आतंकवाद से निपटने की योजना की घोषणा की
चिदंबरम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "पांच वर्ष पहले की तुलना में आतंकवाद से निपटने की हमारी क्षमता में काफी सुधार हुआ है।" उन्होंने कहा कि आतंकवाद विश्वव्यापी समस्या है और पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार में स्थितियां काफी खराब हुई हैं।
'प्रोटेक्टिंग इंडिया फ्रॉम टेरर' नामक योजना जारी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के चलते अगले छह महीनों के दौरान स्थितियों में सुधार होगा।
असम में सोमवार को हुए बम विस्फोटों पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के सचेत होने के बावजूद आतंकवादी ऐसा करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए और इसे वैश्विक परिदृश्य में देखा जाना चाहिए।
चिदंबरम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मुद्दे का राजनीतिकरण करेगी लेकिन देश की जनता जानती है कि सुरक्षा बल बहादुरी के साथ इस संकट का सामना कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications