जलवायु परिवर्तन पर प्रमुख राजनीतिक दलों के विचार समान

सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का नेतृत्व कर रही कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी (माकपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने-अपने घोषणापत्र में इस संबंध में विचार रखे हैं।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है, "जलवायु परिवर्तन विश्व समुदाय के लिए एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। अलग-अलग तरीके से भारत पर भी इसका असर पड़ना शुरू हो गया है।"

घोषणा पत्र के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पेश 'नेशनल एक्शन प्लान फॉर क्लाइमेट चेंज' जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम उठाने की संप्रग की जिम्मेदारियों को प्रतिबिंबित करता है।

भाजपा के घोषणा पत्र में कहा गया है कि वह पारिस्थितिकी तंत्र के स्थायित्व के सहारे राष्ट्रीय विकास का लक्ष्य लेकर चलेगी जिसके माध्यम से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

घोषणा पत्र में कहा गया है कि पार्टी ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऊर्जा बचाने और वैकल्पिक ऊर्जा के संबंध में लक्ष्य तय करेगी।

माकपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह ऊर्जा बचाने की नई तकनीकों की मदद से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन पर रोक लगाने का प्रयास करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+