इटली में भूकंप में मरने वालों की संख्या 179 हुई (लीड-1)

रोम, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के लाक्वि ला शहर में सोमवार तड़के आए शक्तिशाली भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इटली के प्राचीन शहर लाक्वि ला और उसके आसपास के पहाड़ी इलाकों में सोमवार तड़के भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 और 6.2 के बीच मापी गई थी। अभी तक 40 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और 34 व्यक्ति लापता हैं।

नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार भूंकप के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं, वहीं 1500 लोग घायल हो गए। बहुत से बेघर लोगों ने सोमवार रात कारों में बिताई।

पर्वतीय इलाका होने तथा भूकंप के हल्के झटके आना जारी रहने की वजह से राहत कार्यो में रुकावट आ रही है। शक्तिशाली भूकंप के बाद से भूकंप के करीब 280 हल्के झटके आ चुके हैं।

इटली की सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा करते हुए क्षेत्र में आपात सेवाओं के कर्मचारियों और सेना को भेजकर व्यापक पैमाने पर राहत अभियान आरंभ कर दिया है। मंगलवार सुबह 4.8 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के 3.32 बजे महसूस किए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+