95 की उम्र में भी पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु की मांग

कोलकाता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वयोवृद्ध नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु भले ही 95 वर्ष के हो गए हैं और शारीरिक अस्वस्थता के कारण राजनीतिक कार्यक्रमों मे काफी कम शामिल होते हैं लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचारों में राज्य में उनकी सबसे अधिक मांग है।

पश्चिम बंगाल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि वाम मोर्चा के चुनावी प्रचारों में बसु नजर नहीं आ रहे हैं। भले ही सक्रिय पार्टी कार्यक्रमों से बसु ने अवकाश ले लिया हो लेकिन पार्टी मतदाताओं को रिझाने के लिए उनके रिकार्ड किए गए भाषणों और तस्वीरों का इस्तेमाल करेगी।

माकापा के चुनावी प्रचार के लिए तैयार वेबसाइट में बसु की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। बसु के निजी सहायक जयकृष्ण घोष ने आईएएनएस से कहा, "पहली बार चुनावी सभाओं में हिस्सा नहीं लेने के कारण बसु मायूस हैं। हम पहली बार उन्हें भाषण देते नहीं देख पाएंगे।"

घोष ने कहा, "बसु अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं।" उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में लगातार जानकारी लेते रहते हैं।

बांकुरा संसदीय क्षेत्र से माकपा उम्मीदवार बासुदेव आचार्य ने कहा, "चुनावी सभाओं में बसु की उपस्थिति हमारे लिए मायने रखती है लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों से वह उपस्थित नहीं रहेंगे। वैसे हम उनके रिकार्ड किए गए भाषणों का इस्तेमाल करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+