बांग्लादेश में उम्मीदवारों ने निर्वाचन व्यय सीमा का तीन गुना खर्च किया
सोमवार को जारी की गई अपनी रिपोर्ट में टीआईबी ने कहा कि प्रत्याशियों ने औसतन 44 लाख टका खर्च किया जबकि आयोग ने हर उम्मीदवार की व्यय सीमा 15 लाख टका निर्धारित की है।
टीआईबी के शोधकर्ता सदन कुमार दास ने कहा कि चुनाव जीतने वाले 300 लोगों में से कम से कम 87 प्रतिशत ने व्यय सीमा से अधिक धन खर्च किया।
ये नतीजे निर्वाचन आयोग में दाखिल विजयी प्रत्याशियों के खर्च व्यय के विपरीत हैं। अवामी लीग के 230,जातीय पार्टी के 27,बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के दो-दो उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
पश्चिम एशिया से कोष हासिल करने वाली धनी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के हर उम्मीदवार ने औसतन 74 लाख टका खर्च किया। बीएनपी के उम्मीदवारों ने औसतन 44.9 लाख टका और अवामी लीग के प्रत्याशियों ने औसतन 44 लाख रुपये खर्च किए।
टीआईबी के अध्यक्ष मुजफ्फर अहमद ने निर्वाचन आयोग से चुनाव व्यय का लेखांकन कराकर कानून का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों को दंडित करने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications