मप्र में नदी में गिरे विमान की खोज जारी
सागर जिले के ढाना हवाई अड्डे से सोमवार दोपहर चाइम्स एविएशन अकादमी के प्रशिक्षु जहाज ने उमरिया के लिए उड़ान भरी। जब यह जहाज उमरिया से सागर लौट रहा था तभी जहाज का एयर ट्रैफिक कन्ट्रोल(ए़ टी़ सी़) से संपर्क टूट गया और वह शाम साढ़े पांच बजे सिवनी जिले के गाडाघाट के पास नर्मदा नदी में जा समाया। यह हादसा बरगी बांध के समीप हुआ है जहां पानी बहुत ज्यादा है।
जबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक एम़ आऱ कृष्णा ने आईएएनएस को बताया है कि ग्रामीणों ने जहाज को जिस स्थान पर गिरते देखा है वहां पानी लगभग 90 फुट की गहराई तक है। स्थानीय गोताखोर जहाज तक पहुंचने में नाकाम रहे है इसलिए विशाखापट्टनम से नौसेना के गोताखोरों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि विमान चालक ऋतुराज के भी मारे जाने की आशंका है। झारखंड के बोकारो जिला के निवासी ऋतुराज ने छह माह पहले ही विमान चालक प्रशिक्षण केंद्र में दाखिला लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications