आवाज सैंपल देने पर वरुण का इंकार

कहा वकील के सामने ही देंगे जवाब
सीडी की जांच कर रही छह सदस्यीय टीम अपने कुछ सवालों के साथ वरुण से मिलने एटा जेल पहुंची। वरुण ने अपनी आवाज का सैंपल देने से इंकार करते हुए कहा कि वो अपने वकील के सामने ही सैंपल देंगे या कोई बात करेंगे।
सियासत तेज हुई
आवाज का सैंपल न देने के वरुण के फैसले पर नई सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वरुण की बात का समर्थन करते हुए कहा कि वो वरुण के साथ है। आरएसएस के नेता भैयाजी जोशी ने कहा कि वरुण की भाषा भले ही सही नहीं हो, लेकिन उनकी भावनाएं एकदम सही हैं। वरुण के सिर पर अपना हाथ रखते हुए संघ परिवार भी वरुण के भाषण्ा से कहीं न कहीं खुश नजर आ रहा है।
यही नहीं भारतीय जनता पार्टी ने तो वरुण के समर्थन में अपनी पार्टी के अल्पसंख्यक नेताओं की नाराजगी को भी दरकिनार कर दिया है। अब लालकृष्ण आडवाणी समेत पूरी भाजपा वरुण के समर्थन में आ चुके हैं। यही नहीं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सोमवार को वरुण से मिलने एटा जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications