उ. कोरिया के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

North Korea
न्यूयार्क। उत्तर कोरिया द्वारा किए गए रॉकेट प्रक्षेपण के मद्देनजर रविवार को बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक उसके खिलाफ बिना किसी कार्रवाई के समाप्त हो गई। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में जापान और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने मांग की थी।

उत्तर कोरिया का दावा है कि उसने उपग्रह का प्रक्षेपण किया है जबकि अमेरिका और अन्य देशों ने उसके दावों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि कक्षा में कोई भी उपग्रह स्थापित नहीं हुआ। उनका कहना है कि उत्तर कोरिया ने बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

रविवार शाम सुरक्षा परिषद की बैठक समाप्त होने पर अध्यक्ष क्लाउड हेलर ने संवाददाताओं को बताया कि सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल की देर रात तक विचार-विमर्श जारी रखने की योजना है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि औपचारिक बैठक होगी या नहीं।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत सुजेन राइस ने कहा कि उत्तर कोरिया की कार्रवाई सीधे तौर पर संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्तर कोरिया को माकूल जवाब दिया ही जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि सुरक्षा परिषद की ओर से कड़ा और स्पष्ट जवाब दिया जाए।"

उधर, संयुक्त राष्ट्र में जापान के राजदूत युकियो ताकासु ने भी सुरक्षा परिषद से "स्पष्ट, ठोस और एकीकृत जवाब" देने का आह्वान किया। ताकासु ने कहा, "ईश्वर का शुक्र है कि जापान पर कुछ गिरा नहीं लेकिन इससे हालात नहीं बदलते। इससे उत्तर कोरिया की मंशा और सिर्फ जापान के लिए ही नहीं बल्कि शांति और सुरक्षा के खतरा भी स्पष्ट होता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+