धमाकों से दहला असम

Assam Map
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दौरे से ठीक पहले हुए लगातार दो धमाकों ने असम लो दहला कर रख दिया। पहला धमाका गुवाहाटी के मालीगांव इलाके में हुआ, जबकि दूसरा धमाका तेजपुर में हुआ। दोनों धमाके भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए। गुवाहाटी से छह लोगों के मरने की खबर है, जबकि तीस से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं तेजपुर में छह लोग घायल हुए हैं।

पहला धमाका शहर के मालीगांव इलाके में दोपहर दो बजे हुआ जो काफी भीड़भाड वाला इलाका है। यहां पर एक कार में बम रखा गया था, जिसके विस्‍फोट से आस-पास खड़े वाहन धू-धू कर जल उठे। आसपास की कई कारों में भी आग लग गई है।

मौके पर सुरक्षाकर्मी व पुलिस पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक मृतकों व घायलों की संख्‍या बढ़ सकती है। पुलिस के मुताबिक धमाके के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया। मालीगांव में हुए इस धमाके के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला।

मोटरसाइकिल में बम से हुआ दूसरा धमाका

दूसरा धमाका शाम चार बजे तेजपुर के पास सोनितपुर के देखईजुली इलाके में हुआ। यहां पर बम मोटरसाइकिल पर रखा गया था। इस धमाके में भी आस-पास खड़े वाहनों में आग लग गई। तेजपुर में भारतीय सेना की एक महत्‍वपूर्ण इकाई स्थित है। इस धमाके में दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+