सत्यम के 3 अधिकारी गिरफ्तार

अदालत ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रविवार देर शाम को सीबीआई ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया था। इन तीनों का कंपनी के संस्थापक व मुख्य आरोपी बी. रामालिंगा राजू से संबंध होने की बात कही जा रही है।
तीनों धोखाधड़ी में शामिल
सीबीआई ने इन तीनों के पास मौजूद कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया है। अभियोजन पक्ष ने सीबीआई की विशेष अदालत में कहा कि ये तीनों कंपनी में हुई धोखाधड़ी के षड्यंत्र में भागीदार रहे। ये आरोपी फर्जी बैलेंस सीट और फर्जी बिल बनाने में शामिल रहे।
फरवरी महीने में कंपनी में वित्तीय धोखाधड़ी की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है। मामले के मुख्य आरोपी बी. रामालिंगा राजू ने सात जनवरी को धोखाधड़ी की बात स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications