'पाक में होंगे हर हफ्ते 2 हमले'

Taliban terrorists
वाशिंगटन। अफ्गानिस्‍तान में चल रहे अमेरिकी सेना के ड्रोन हमलों के जवाब में तालिबानी आतंकवादी पाकिस्‍तान में हर हफ्ते दो हमलों को अंजाम देंगे। यह धमकी तालिबान ने सोमवार को फोन के माध्‍यम से दी है।

इस संबंध में अमेरिकी अखबार 'न्यूयार्क टाइम्स' ने एक खबर प्रकाशित की है, जिसमें पाकिस्तानी तालिबान के सरगना बैतुल्लाह महसूद के सहायक हकीमुल्लाह महसूद ने रविवार को फोन पर दिये गये एक साक्षात्कार में यह धमकी दी है। धमकी में कहा गया है कि इस्लामाबाद और चकवाल में हुए आत्मघाती हमलों के लिए तालिबान जिम्मेदार है। पाकिस्तान में पिछले तीन दिन में दो आत्मघाती हमले हुए हैं। उन दोनों में भी तालिबान का हाथ है।

शुरू हो चुका है हमलों का सि‍लसिला

हकीमुल्लाह ने कहा है कि अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्‍तान पर हमलों का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार का हमला बुधवार को ओराकजइ में हुए अमेरिकी हवाई हमले के जवाब में ही किया गया था।

अगर अमेरिका इसी प्रकार हवाई हमले करता रहा तो पाकिस्तान में हफ्ते में दो बार हमले होंगे। हकीमुल्लाह ने बताया कि रविवार को चकवाल में हुए हमले को फिदायीन-ए-इस्लाम ने अंजाम दिया था। यह गुट तहरीक-ए पाकिस्तान से संबद्ध है। हकीमुल्लाह ने कहा कि वह एक वीडियो जारी कर बताएंगे कि हाल के हमले विदेशियों ने नहीं बल्कि 'पाकिस्तानियों और मुस्लिमों' ने किए थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+