शत्रुघ्न सिन्हा के मुक़ाबले शेखर सुमन

शत्रुघ्न सिन्हा के मुक़ाबले शेखर सुमन

सुमन के मैदान में उतरने से इस सीट पर मुक़ाबला दिलचस्प हो गया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर फ़िल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है.

शेखर सुमन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच काफ़ी समानता है, दोनों फ़िल्म उद्योग से आते हैं और दोनों बिहारी हैं और कायस्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं.

उल्लेखनीय है कि पटना साहिब कायस्थ बाहुल्य वाली सीट है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जाने माने अभिनेता शेखर सुमन ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया.

मैं पटना से हूँ और पटना का ही हिस्सा हूँ. मैं भावनात्मक रूप से बिहार से जुड़ा हुआ हूँ शेखर सुमन

मैं पटना से हूँ और पटना का ही हिस्सा हूँ. मैं भावनात्मक रूप से बिहार से जुड़ा हुआ हूँ

शेखर सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा,'' मैं पटना से हूँ और पटना का ही हिस्सा हूँ. मैं भावनात्मक रूप से बिहार से जुड़ा हुआ हूँ.''

ये पूछे जाने पर कि वो शत्रुघ्न सिन्हा के ख़िलाफ़ क्यों चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड अभिनेता आमतौर पर एक दूसरे के ख़िलाफ़ चुनाव में नहीं लड़ते.

शेखर सुमन का कहना था कि उनके राजनीतिक मतभेदों की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी दोस्ती प्रभावित नहीं होगी.

उनका कहना था कि ये व्यक्तित्वों की लड़ाई नहीं है बल्कि विचारधाराओं की है. उनका कहना था कि उनके निजी संबंध चुनाव से प्रभावित नहीं होंगे.

शेखर सुमन ने वाह जनाब, देख भाई देख, मूवर्स एंड शेकर्स, द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज और पोल खोल जैसे टीवी कार्यक्रम किए हैं.

उन्होंने कई फ़िल्मों में भी काम किया है जिसमें उत्सव, नाचे मयूरी, चोर मचाये शोर और पति परमेश्वर जैसी फ़िल्में शामिल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+