पाकः किशोरी ने झुठलाई कोड़े की बात

स्थानीय टेलीविजन चैनल (जिओ टीवी) ने खबर दी है पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल लतीफ खोसा ने मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी का बयान पेश किया है। उसमें कहा गया है, "किशोरी ने कोड़े बरसाने की घटना से इंकार किया है।" सोमवार की सुनवाई में पीड़िता हाजिर नहीं हुई।
मामले की जांच के आदेश
मुख्य न्यायधीश इफ्तिखार चौधरी की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की आठ सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान गृह सचिव और पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक भी मौजूद थे। न्यायालय ने इस मामले की जांच का आदेश दिया।
पिछले दिनों ब्रिटिश समाचार पत्र (द गार्जियन) ने खबर दी थी कि तालिबानी आतंकवादियों ने 17 वर्षीया एक किशोरी पर महज इस बात पर 34 कोड़े बरसाए कि वह एक ऐसे युवक के साथ घर से बाहर निकल गई थी जो उसका शौहर नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications