तुर्की पश्चिमों देशों की मदद करे: ओबामा

Turky

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तुर्की से आग्रह किया है कि वो मुस्लिम और पश्चिमी देशों के बीच खाई को कम करने में मदद करे.ओबामा तुर्की की अपनी पहली यात्रा पर हैं. तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल्ला गुल के साथ एक पत्रकारवार्ता में ओबामा ने कहा कि उनकी यात्रा दर्शाती है कि तुर्की अमरीका और विश्व के लिए कितना अहम है.यात्रा की शुरुआत ओबामा ने आधुनिक तुर्की के संस्थापक मुस्तफ़ा अतातुर्क की कब्र पर फूल चढ़ा कर की.

अहम यात्रा

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ओबामा के इस दौरे को तुर्की के साथ अमरीका के संबध सुधारने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. इराक़ युद्ध के कारण दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ गए थे. मध्य पूर्व में तुर्की की अहम भूमिका है. बीबीसी संवाददाता के मुताबिक ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के मसले में तुर्की अमरीका की मदद कर सकता है.

ओबामा यूरोपीय संघ में तुर्की को शामिल करने के पक्ष में है. उनका कहना है कि इससे मुस्लिम समुदाय को अहम संकेत मिलेंगे और यूरोप में तुर्की की जगह पुख़्ता होगी.

फ़्रांस में हुए नैटो सम्मेलन में नए महासचिव के नाम को लेकर तुर्की ने डेनमार्क के प्रधानमंत्री एनर्स फ़ो रेसमूसन के नाम पर एतराज़ जताया था. तुर्की को राज़ी करवाने में भी ओबामा ने ही भूमिका निभाई थी. ओबामा की तुर्की यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+