कसाब मामले की सुनवाई 15 से

कसाब ने पिछले सप्ताह न्यायालय द्वारा उसकी पैरवी के लिए नियुक्त वकील अंजलि वाघमारे को एक याचिका देकर ऐसा करने का आग्रह किया था। विशेष न्यायाधीश एम. एल. ताहिलयानी ने इसकी अनुमति दे दी।
अंजली का इंकार
कुछ शिवसैनिकों के विरोध प्रदर्शन और पशराव करने के बाद अंजली ने कसाब का केस लड़ने से मना कर दिया था लेकिन बाद में शिवसेनिकों की गिरफ्तारी और सुरक्षा मिलने के बाद अंजला केस लडने को तैयार हो गईं।
बहरहाल न्यायाधीश ने इसका संकेत नहीं दिया कि कसाब कब अपने वकील से मिल सकेगा। इससे पहले एक विशेष अदालत में आमिर ने कबूल किया था वह पाकिस्तान के फरीदकोट का रहने वाला है और उसने वकील मुहैया कराए जाने की मांग भी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications