इटली में भूकंप, कई के मरने की आशंका

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आपातकाल सेवा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। भूकंप के झटकों को राजधानी रोम, अब्रुजो और मध्य इटली के अन्य हिस्सों में महसूस किया गया।
भूकंप का केंद्र अब्रुजो की राजधानी ला अक्वेला में था। इस शहर के निवासी में भूकंप से अफरातफरी मच गई और वे घर से बाहर निकल गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी थी। बाद में उसने तीव्रता 6.3 बताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications