गुवाहाटी विस्फोट: 4 मरे, 15 घायल

मौके पर सुरक्षाकर्मी व पुलिस पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस के मुताबिक धमाके के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया। मालीगांव में हुए इस धमाके के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला।
आम लोगों में गुस्सा
धमाके की खबर लगने पर कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे मीडिया पर भीड़ का गुस्सा बिफर पड़ा। पिछले कई दिनों से बिगड़ते हालातों से आक्रोशित लोगों ने मीडिया पर हमला कर दिया है। यही नहीं सूचना है कि इस धमाके की खबर पुलिस के पास पहले से थी।
हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों ने इस धमाके में यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के विद्रोहियों के हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।


Click it and Unblock the Notifications