शिवसेना-भाजपा ने कसाब की वकालत पर सवाल उठाये

LK Advani, Uddhav Thackeray
मुंबई। महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ रहीं भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने केंद्र सरकार से पूछा है कि आखिर मुंबई हमले में पकड़े गये आतंकवादी मोहम्‍मद अजमल आमिर कसाब की वकील उनका बचाव कैसे करेंगी।

मुंबई के शिवाजी पार्क में दोनों दलो की संयुक्‍त रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कसाब को वकील उपलब्ध कराने पर सवाल उठाया और पूछा कि इस तरीके से मुकदमे में उसका बचाव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना कसाब के मुकदमे अदालत में जिरह या उसकी ओर से वकील की विरोधी नहीं है। लेकिन उन्होंने सवाल किया कि कसाब का वकील कैसे उसका बचाव करेगा और उसे बचाने के लिए उसकी क्या दलीलें होंगी।

मुंबई हमले को बनाया चुनावी मुद्दा

रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने मुंबई हमले को चुनावी मुद्दा बनतो हुए कहा कि हमलों को रोकने में कथित तौर पर नाकाम रही संप्रग सरकार को यह घटना महंगी पड़ सकती है। उन्‍होंने दावा किया कि भाजपा-शिवसेना संयुक्त रूप से सभी छह लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

आडवाणी ने मुंबई हमलों की जांच अमेरिका में 11 सितंबर को हुये हमलों के बाद अमेरिकी सरकार द्वारा करायी गयी जांच और कारगिल घुसपैठ के बाद राजग सरकार द्वारा करायी गयी जांच की तर्ज पर कराने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+