सोनिया ने रायबरेली से नामांकन भरा

इस दौरान उनके साथ उनके बेटे व पार्टी महासचिव राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद थीं। इससे पहले पिछला लोकसभा चुनाव भी उन्होंने यहीं से जीता था।
सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम
कांग्रेस अध्यक्ष के रायबरेली आगमन को देखते हुए पूरा शहर कांग्रेस के झंडों और बैनरों से पटा हुआ है। हजारों की संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमा थे। उनके आगमन को देखते हुए रायबरेली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
रायबेरली के पुलिस प्रमुख तरुण गाबा ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर शहर में जहां-जहां सोनिया के कार्यक्रम थे वहां-वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications